रांची: झारखंड पुलिस के जैप वन ग्राउंड में चल रहे पुलिस ड्यूटी मीट -2023 का समापन हो हुआ। 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चले इस मीट में सात टीमो के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।वहीं झारखण्ड पुलिस ड्यूटी मीट में सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर ओवर ऑल चैंपियन रही।
जबकि रांची की टीम दूसरे स्थान पर रही।इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और कप देकर सम्मानित किया।इस मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में पुलिसिंग को दुरूस्त करने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे है।झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट एक बेहतर मंच है।
जिसमे पुलिसकर्मी अपने अनुसन्धान के गुर का प्रदर्शित कर सकते है। वहीं विजेता रहे पुलिसकर्मी अब दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होंगे।वही मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस मजबूत होगी। तब ही जनता सुरक्षित रहेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस अब टेक्निकली पूरी तरफ से दक्ष है।नए बहाल सब इंस्पेक्टर में इंजीनियर है तो कोई दूसरे टेक्निकल मामलों में दक्ष है। वहीं समापन समारोह में एटीएस द्वारा डेमोंसट्रेशन पेश किया गया। जिसमें दिखाया गया कि किस तरह आतंकी संगठन से बंधक को छुड़ाया जाता है।


