Dumka Crime : श्राद्धकर्म में गांव गया था परिवार, घर पर पड़ गया इतने का डाका…

Dumka Crime : झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने ढाई लाख रुपये से अधिक के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के केवटपाड़ा, कब्रिस्तान रोड में घटित हुई है, जहां मृत महिला विमला सिंह के घर में चोरी की गई।

ये भी पढ़ें- Giridih Breaking : राम निवास यादव बने गिरीडीह के नए उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर की कमान… 

Dumka Crime : पत्नी के श्राद्धकर्म में देवघर गया था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई की शाम पड़ोसी फूलचंद्र साह उर्फ छोटू ने मामूली विवाद के बाद विमला सिंह की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य मृतका के श्राद्धकर्म के लिए उनके पैतृक गांव देवघर जिले के सारवां चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- Godda Crime : ग्राम प्रधान हत्याकांड की खुल गई पोल, सात आरोपी गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह… 

सोमवार की दोपहर जब मृतका की बेटी श्राद्ध कर्म के बाद घर लौटी तो उसने मुख्य गेट का टूटा हुआ ताला देखा और अंदर दाखिल होते ही घर का सारा सामान बिखरा पाया। दो अन्य कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। उसने तुरंत नगर थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें- Breaking : पलामू में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, टॉप कमांडर ढेर! 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को शक है कि चोरों को पहले से इस बात की जानकारी थी कि मृतका का श्राद्धकर्म रविवार को होना है और पूरा परिवार घर से बाहर रहेगा। अनुमान है कि चोर रविवार की रात चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे और ताले तोड़कर चोरी की।

ये भी पढ़ें- Breaking : बड़ी खबर, झारखंड में एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला… 

मृतका के भतीजे नितेश सिंह ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। वारदात ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जरुर पढ़ें- Giridih Accident : दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, वाहनों के उड़े चिथड़े, दोनों चालको समेत 10 मवेशियों की मौत… 

जरुर पढ़ें-  Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद में अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, रांची डीसी सहित कई अफसर दिल्ली तलब… 

जरुर पढ़ें- Hazaribagh : 100 साल पुराने मंदिर से शिवलिंग हटाने पर बवाल, ग्रामीणों ने कर दिया… 

जरुर पढ़ें- Dhanbad Suicide : हाईवा में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

 

Saffrn

Trending News

Big Breaking: नहीं रहीं Asha Bhosle, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ...

Bollywood: बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बेहद दुख भरी है। बता दें दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 साल की...

आशा भोसले नहीं रहीं — भारत की सुरीली आवाज़ हमेशा के...

मुंबई, 12 अप्रैल 2026: बॉलीवुड की महान पार्श्वगायिका आशा भोसले का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच...

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही Utpad Sipahi परीक्षा, धनबाद में...

Dhanbad: आज रविवार को Utpad Sipahi परीक्षा चल रही है। धनबाद में इसके लिए 77 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचार मुक्त करने...

निरसा के कोयला माफिया में मचा हड़कम, शीतलपुर CISF ने अवैध...

निरसा में अवैध कोयला लोड टेलर गाड़ी का भंडाफोड़ शीतलपुर के CISF के द्वारा किया गया है। शीतलपुर के CISF के द्वारा छापेमारी कर...

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img