Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला…

Love Affairs 

Unnao : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाला और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने ही भांजे के साथ फरार हो गई, और पीछे छोड़ गई छह मासूम बच्चों और एक असहाय पति को। इस असाधारण घटना ने न केवल इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें- Deoghar : युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, थाने पर पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, मौके पर पहुंचे कई अफसर… 

पेशे से टेंपो चालक है पति

मामला उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के ‘उम्मीदों का शहर’ थाना इलाके का है। पीड़ित हशीन अहमद, जो पेशे से टेंपो चालक हैं, अपनी 5 बेटियों और एक बेटे के साथ पिछले एक महीने से दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सोमवार को वह उन्नाव एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां वह बच्चों संग फूट-फूटकर रोता रहा और अपनी आपबीती सुनाता रहा।

ये भी पढ़ें- Breaking : बाल-बाल बचे, ऑपरेशन सिंदूर के तहत रूस पहुंचे भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल पर ड्रोन हमला! 

Love Affairs : घर में रखे जेवर लेकर भांजे के साथ फरार पत्नी

हशीन अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी 4 मई को अचानक उसके भांजे दिलशाद के साथ फरार हो गई। जाते समय वह घर में रखे शादीशुदा बेटी और मां के लाखों रुपये के जेवरात और नगदी भी अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी भांजा कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र का निवासी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : गला घोंटकर हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… 

बच्चों संग एसपी कार्यालय पहुंचा पति, लगाई गुहार

हशीन ने पहले कानपुर के बिठूर थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, न्याय की उम्मीद में वह अपने छह बच्चों को लेकर उन्नाव एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने अधिकारियों से अपील की कि उसकी पत्नी और भांजे को खोजकर गिरफ्तार किया जाए और जेवर व नकदी वापस दिलाई जाए।

ये भी पढ़ें- Koderma : एक ही ऑटो में सवार थे 9 लोग, पिकअप ने ऑटो में मारी भयंकर टक्कर, दो की दर्दनाक मौत… 

मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्नाव की सीओ सदर सोनम सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “हशीन अहमद ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर के जेवरात और नकदी लेकर अपने भांजे के साथ भाग गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

 

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...