‘बॉस फूड’ के नाम पर डुप्लीकेट कारोबार का दरभंगा में हुआ भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली सामान बरामद

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में चर्चित स्नैक्स ब्रांड ‘बॉस फूड’ के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली प्रोडक्ट बनाए और बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। ‘चीकू’, ‘टेस्टी पटसा’ और ‘चटोरी’ जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की डुप्लीकेट पैकिंग कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। मामले की जांच के लिए दिल्ली से मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दरभंगा के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में सदर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली स्नैक्स, रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।

पिछले 4 महीनों से लगातार डुप्लीकेट प्रोडक्ट की शिकायतें मिल रही थीं – कंपनी के सेल्स ऑफिसर रवि चौधरी

कंपनी के सेल्स ऑफिसर रवि चौधरी ने बताया कि पिछले चार महीनों से लगातार डुप्लीकेट प्रोडक्ट की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी में बरामद सभी नकली सामान को सील कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है। इससे कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। जांच में सुनील अग्रवाल नामक व्यवसायी का नाम सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है।

Darbhanga Raid 1 22Scope News

Darbhanga Raid 2 22Scope News

यह भी पढ़े : दरभंगा में मोबाइल छीनने को लेकर हिंसक झड़प, पथराव के बाद 4 उपद्रवी हिरासत में

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...