Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Hazaribagh: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, डुबकी लगाते ही व्रती महिला की मौत

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार की शाम छठव्रती मम्पी कुमारी, पिता बुधन साव, जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Hazaribagh: डुबकी लगाते ही महिला की मौत घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।...

नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगल कामना की।नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की...

विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति,...

Jagran के बाद खुल गए दुर्गा पंडालों के पट, लगी श्रद्धालुओं की भीड़

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

भोजपुर: नवरात्रि के सप्तमी पूजा के बाद भोजपुर में गांव से लेकर शहर तक दुर्गा पंडालों के पट खुल गए। पट खुलते ही माता के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी इसके साथ ही जयकारों से पूरा जिला गुंजायमान रहा। इसके साथ ही कई जगहों पर देवी जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। देवी जागरण को लेकर कई जगहों पर मानर और भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया था।

मंगलवार की शाम से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में चहल पहल बनी हुई थी। साज सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा था। आरा शहर के नवादा चौके आदर्श कला मंदिर, कतीरा मोड़ संगम कला मंदिर, अरण्य देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। बताते चलें कि नवादा थाना के पास दुर्गा पंडाल के बाहर आर्मी का हेलीकाप्टर बनाया गया है जो विशेष आकर्षण का केंद्र है।

यह भी पढ़ें-    मंत्री नितिन नवीन का कांग्रेस पर तंज, कहा- जीते तो लोकतंत्र सही, हारे तो EVM गलत…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Jagran Jagran

Jagran

Highlights

Related Posts

भोजपुर की चुनावी सभा में गरजे माले महासचिव दीपांकर व तुषार...

भोजपुर की चुनावी सभा में गरजे माले महासचिव दीपांकर व तुषार गांधी, बोले- सभी 7 सीटों पर जीतेगा में INDIA गठबंधन आरा : भाकपा (माले)...

बिहार चुनाव के लिए JDU ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों...

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव की बिगुल बज चुका है। साथ ही पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है और दूसरे...

विश्व हृदय दिवस पर IMA के बैनर चले आरा रेड क्रॉस...

आरा : विश्व हृदय दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बैनर चले आरा रेड क्रॉस सोसाइटी के समीप से स्थानीय डॉक्टरों ने सोमवार...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel