प्रगति यात्रा के दौरान CM ने गोपालगंज को दी करोड़ों की सौगात

गोपालगंज: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गोपालगंज पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, सुनील कुमार, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ़ मंटू गिरी सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। अपनी यात्रा के दौरान सीएम ने गोपालगंज को करोड़ों रूपये की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने सिधवलिया में करीब सात हजार रूपये की लागत से निर्मित आईटीआई कॉलेज भवन सहित 61 योजनाओं का उद्घाटन किया जबकि करीब साढ़े छः लाख करोड़ रूपये की लागत की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सिधवलिया प्रखंड के करसघाट पंचायत के पकड़ी टोला महादलित बस्ती में 13 योजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने दलित बस्ती में ओपन जिम का निरीक्षण किया साथ ही जल जीवन हरियाली के तहत पौधा रोपण की और पकड़ी पोखर में मछली और बत्तख छोड़ा। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन, वर्कशेड तथा आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण किया और जीविका कर्मियों से संवाद की। सीएम नीतीश ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न विभागों की 4945.288 लाख रुपए की 47 योजनाओं का उद्घाटन किया।

सिधवलिया के बाद सीएम नगर परिषद मीरगंज के ग्राम सलेमपट्टी वार्ड नंबर 10 में गए, जहां दोपहर में प्रस्तावित मीरगंज बाईपास, मीरगंज से विजयीपुर प्रखंड के पगरा तक संपूर्ण सड़क का चौड़ीकरण, मीरगंज स्थित भारत पेट्रोल पंप के विपरीत भाग में वार्ड नंबर 9 नगर परिषद मीरगंज में प्रारंभिक बिंदु पर शिलान्यास किया और फिर जिला अतिथि गृह पहुंचे।

यहां अल्प विश्राम करने के बाद वे समाहरणालय सभा कक्ष गोपालगंज में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान जदयू के प्रदेश महामंत्री मंजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिधवलिया के लोगो के लिए 21 करोड़ लागत औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान दिया है। एक तरह से बैकुंठपुर एजुकेशनल हब बन गया है। मुख्यमंत्री ने पोलिटेक्निक कॉलेज, एएनम कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Begusarai में अपराधियों ने युवक को घर से बुला कर मारा चाकू, परिजनों ने कहा…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

CM CM CM CM

CM

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...