जामताड़ा के शुभम ने प्रधानमंत्री को सौंपा अपनी पेंटिंग
Jamtara– दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित परीक्षा पर चर्चा संवाद के दौरान जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय के दशम वर्ग के छात्र शुभम कुमार ने प्रधानमंत्री के साथ सीधा संवाद किया.
शुभम ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को अपनी पेंटिंग भी भेंट किया. और इसके साथ ही इस अवसर अपने उदगार भी व्यक्त किया.

इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य मीना तिर्की ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा संवाद के लिए स्कूल से शुभम का चयन किया गया था. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में उसने प्रधानमंत्री को अपनी पेंटिंग भेंट की और परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को लेकर अपना विचार व्यक्त किया. शुभम के सहपाठियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है.
आप इसे भी पढ़ सकते हैं
- क्या खतरे में है हेमंत सरकार, सीता सोरेन का आरोप चार्टेड प्लेन में बिठा कर विधायकों को दिल्ली ले जा रही है भाजपा
- यह रिश्ता क्या कहलाता है, निजी रिश्तों की गर्मजोशी है या हेमंत सरकार की विदाई के संकेत
- साहिबगंज में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में लोबिन हेम्ब्रम की हुंकार, विस्थापन की कीमत पर विकास मंजूर नहीं
- झरिया के मातृ सदन अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा
Highlights


