मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया को दी 485 करोड़ की सौगात, 92 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पूर्णिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्णिया स्थित मां पूरण देवी मंदिर परिसर का भ्रमण कर कराए जा रहे सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के तहत मुख्यमंत्री ने स्टेट हाईवे- 60 से पूरण देवी मंदिर तक नवनिर्मित 2 लेन पथ व लाइन बाजार चौक से पॉलिटेक्निक चौक भाया रजनी चौक पथ के मजबूतीकरण कार्य का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिला अंतर्गत भूतहा मोड़ से मिल्लिया पॉलिटेक्निक कॉलेज भाया पूर्णिया श्रीनगर पथ तक आरओबी सहित बाईपास पथ निर्माण कार्य एवं 2-लेन पेव्ड शोल्डर सहित एसएच-65 (बनभाग चौक) से बिशनपुर धर्मकांटा तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मां पूरण देवी मंदिर प्रांगण स्थित पोखर का कराए गए जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। स्थानीय कलाकारों ने झिझिया नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बिहार बाल भवन किलकारी द्वारा मंदिर परिसर में लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली

प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इनमें कटरा प्रखंड में कारीकोशी नदी पर बांध सह सड़क निर्माण कार्य, अंतर्राज्यीय बस टर्मीनल का निर्माण कार्य, रंग भूमि मैदान, पूर्णिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टी पर्पस हॉल) का निर्माण कार्य, धमदाहा से पूर्णिया एसएच-65 का फोर लेन एवं पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधा संपर्क, भूतहा बाईपास पथ का निर्माण कार्य, काझाकोठी परिसर तक स्टेट हाईवे-65 से सीधा संपर्क, सड़क का निर्माण एवं मिथिला हाट की तर्ज पर पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, पूर्णिया जिला के अमौर, कस्बा, कृत्यानंद नगर, धमदाहा, पूर्णिया, बनमनखी, रुपौली, बायसी, बैसा एवं बड़हाराकोठी के जर्जर एवं गैर मरम्मती योग्य कार्यालय भवन के लिए नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण आदि शामिल है।

CM Purnia 1 22Scope News

मां पूरण देवी मंदिर परिसर का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य बेहतर ढंग से कराएं – मुख्यमंत्री

विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मां पूरण देवी मंदिर परिसर का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य बेहतर ढंग से कराएं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी कार्य सुनिश्चित कराएं। सभी विकास योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। इन कामों को पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा।

CM Purnia 2 22Scope News

पशुपालकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा- आपके द्वारा कराए गए विकास कार्यों से हम सभी किसान पशुपालकों को न सिर्फ काफी फायदा मिल रहा है

मुख्यमंत्री ने डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के जिला स्तरीय संसाधन व प्रशिक्षण केंद्र, पूर्णिया में नवनिर्मित डेयरी, मत्स्य, पशु संसाधन विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पशुपालकों से संवाद किया। पशुपालकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि आपके द्वारा कराए गए विकास कार्यों से हम सभी किसान पशुपालकों को न सिर्फ काफी फायदा मिल रहा है बल्कि मक्का, मखाना, मछली आदि के उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। हम सभी आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए सभी जरूरी कार्य कर रही है। कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है ताकि बिहार के किसान पशुपालक आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। आप सभी पूरे बुलंदी से काम करिए। सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

CM Purnia 3 22Scope News

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी, 13,082 जीविका स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय समावेशन के तहत 261 करोड़ 65 लाख 97 हजार रुपए का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिला अंतर्गत 485 करोड़ रुपए की लागत से 92 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 164 करोड़ रुपए की लागत से 84 योजनाओं का उद्घाटन और 321 करोड़ रुपए की लागत से आठ योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

CM Purnia 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्णिया स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान पूर्णिया जिले के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं व सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Purnia 5 22Scope News

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको मालूम है कि 20 नवंबर, 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।

CM Purnia 6 22Scope News

सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके – नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लोगों का सम्मान हो एवं उनका जीवन यापन आसान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधायें देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है इससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में सुविधाएं दी जा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों व उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नीति बनाई गई है ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें। हमारे राज्य के युवा दक्ष और सक्षम हों इसके लिए हमलोग कार्य कर रहे हैं।

CM Purnia 7 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी CM, कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, ग्रामीण विकास, परिवहन एवं पूर्णिया जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, विधायक कलाधर प्रसाद मंडल, विधायक विजय कुमार खेमका, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष, जिलाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Purnia 8 22Scope News

यह भी पढ़े : समृद्धि यात्रा के दौरान किशनगंज में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img