मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बांका जिले को दी 709 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 219 योजनाओं का किया शिलान्यास

बांका : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बांका जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के पश्चात् नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिला के अंतर्गत समृद्धि यात्रा के दौरान 575 लाख रुपए लागत की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया स्थित नवनिर्मित भवन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के पश्चात् नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे रूम, नमूना संग्रह केंद्र, ईसीजी रूम एवं आपातकालीन केंद्र सहित अन्य भागों का निरीक्षण कर चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इसी परिसर से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर बांका जिले के लिए 118 करोड़ रुपए की लागत से 278 योजनाओं का उद्घाटन एवं 591 करोड़ रुपए की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास किया।

CM Banka 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज परिसर, कटोरिया में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज परिसर, कटोरिया में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। बौंसी प्रखंड में 31/11 केवी, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का, 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र अमरपुर के निर्माण कार्य का, पथ प्रमंडल बांका अंतर्गत सुल्तानगंज, तारापुर, बेलहर, कटोरिया, चानन, दर्दमारा पथ (एसएच-22), भागलपुर-अमरपुर-बांका (एसएच-25), बौंसी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य, बाढ़ में गंगा नदी अधिशेष जल को बांका जिला के बदुआ जलाशय एवं मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर जलाशय में अंतरण कार्य की जानकारी ली। सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

CM Banka 2 22Scope News

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा- आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है

मुख्यमंत्री ने जीविका के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए।

CM Banka 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने 3,426 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 55 करोड़ 70 लाख का सांकेतिक चेक प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने 3,426 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 55 करोड़ 70 लाख का सांकेतिक चेक प्रदान किया और 13,623 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 363 करोड़ का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 34 लाभुकों को एक करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भी सांकेतिक चेक प्रदान किया।

CM Banka 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बांका जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान बांका के कटोरिया प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में बांका जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान बांका के जिलाधिकारी श्री नवदीप शुक्ला ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं व सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Banka 5 22Scope News

समृद्धि यात्रा के तहत बांका में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बांका जिला के कटोरिया प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सडकें बहुत कम थीं और जो र्थी उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, इसलिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गई है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा-झंझट नहीं होता है।

CM Banka 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की गई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की गई है जिससे चोरी की घटनाएं नहीं होती है। सर्वप्रथम शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। हमलोगों ने नियोजित शिक्षकों की बहाली की। बड़ी संख्या में नए स्कूल खोले और लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक एवं साइकिल योजना चलाई। वर्ष 2023 से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दो लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है। वर्ष 2006 से तीन लाख 68 हजार नियोजित शिक्षक बने थे जिसमें से बीपीएससी द्वारा 28 हजार 976 सरकारी शिक्षक बन गए। फिर सरकार ने तय किया कि नियोजित शिक्षकों को बीपीएससी की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है।

CM Banka 7 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री, विधायक व कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री सह बांका जिला के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर, विधायक जयंत राज, विधायक, मनोज यादव, विधायक, मनीष कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विवेक कुमार, बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Banka 8 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ की सौगात, 144 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img