Vidhan Sabha की कार्यवाही के दौरान RJD विधायक मुख्यमंत्री के आसन के पास पहुंच गए, फिर….

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी कार्यवाही हंगामेदार चल रही है। विधानसभा और विधानपरिषद में विपक्ष स्मार्ट मीटर, आरक्षण और वक्फ संशोधन बिल का लगातार विरोध कर रहा है। इसी दौरान गुरुवार को अचानक अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब राजद विधायक भाई वीरेंद्र दो अन्य विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की सीट के समीप जा कर खड़े हो गए।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र के इस हरकत को भाजपा और जदयू ने आड़े हाथों लिया है और राजद के नेताओं में अनुशासन की कमी बताया। सत्ता पक्ष के नेताओं ने विधानसभा के अध्यक्ष से भाई वीरेंद्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की वहीं राजद ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताया है। मामले में राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमने किसी भी नियम को तोड़ा नहीं है।

उन्होंने कहा कि सदन में सभी पार्टी के सदस्यों की संख्या के अनुसार सीटिंग व्यवस्था की जाती है। लेकिन बिहार विधानसभा में राजद के तीन विधायकों के बैठने की व्यवस्था जदयू खेमे में की गई है यही वजह है कि हम प्रतीकात्मक विरोध करते हुए मुख्यमंत्री की सीट के पास गए। उन्होंने कहा कि हम वहां गए जरुर लेकिन उस सीट पर बैठे नहीं।

उन्होंने कहा कि हम प्रतीकात्मक विरोध के जरिये सरकार को संदेश देना चाह रहे थे कि सदन चलने के लिए एक नियमावली है और उसी के हिसाब से सदन चलना चाहिए। दें कि जिस वक्त राजद विधायक भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री की सीट के पास पहुंचे उस वक्त मुख्यमंत्री अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे। वहीं राजद विधायक राजद की टिकट पर विधायक चुने गए चेतन आनंद, वीणा देवी के जदयू खेमे में बैठने का विरोध कर रहे थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   RJD ने किसे दिया आरक्षण? भाजपा ने कहा ‘पहले अपनी पार्टी में लागू करें, तब….’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vidhan Sabha Vidhan Sabha Vidhan Sabha Vidhan Sabha

Vidhan Sabha

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...