पटना सिटी : बिहार के पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना पुलिस की तरफ से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है। इसी बीच पटना सिटी के मोगलपुरा ओपी के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग चेकिंग देख भागने लगे।
मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने किया पीछा तो बैग से मिले रुपए – SDPO-2 डॉ. गौरव कुमार
एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार को पीछा कर रोका तो उनके बैग से 32 लाख रुपया मिला है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पटना सिटी एसडीपीओ-2 ने बताया कि दो लोगों को डिटेन किया गया है। जिसमें से एक व्यक्ति ने बताया है कि यह पैसा किसी कंपनी का कलेशन है। इस रुपए को बंगाल के बर्धमान ले जा रहे थे। दोनों युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या…
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


