भूकंप के झटकों से होली की सुबह देश में कई स्थानों पर कांपी धरती

डिजिटल डेस्क : भूकंप के झटकों से होली की सुबह देश में कई स्थानों पर कांपी धरती। भूकंप के झटकों ने होली की सुबह शुक्रवार को देश में कई हिस्सों में धरती को बेतरह कंपा दिया। इससे लोगों में दहशत की माहौल देखा गया।

हालांकि, भूकंप के इन झटकों से कहीं कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में आने की पुष्टि की गई है।

जम्मू कश्मीर में तीव्रता 5.2 रही

NCS (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी) के मुताबिक, जम्मू -कश्मीर और लद्दाख में होली की सुबह पौ फटने से पहले भूकंप के झटके लगे जबकि अरूणाचल प्रदेश में पौ फटने के बाद।

NCS के मुताबिक, शुक्रवार सुबह लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यहां भूकंप शुक्रवार तड़के 2.50 बजे  15 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

भूकंप का सांकेतिक चित्र
भूकंप का सांकेतिक चित्र

अरूणाचल में 4 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

NCS के मुताबिक, अरूणाचल प्रदेश में भी सुबह 6 बजकर एक मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भकूंप का केंद्र पश्चिम कामेंग रहा और भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई।

यहां भकूंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। बता दें कि भूकंपीय क्षेत्रों के हिसाब से इसे 4 सिस्मिक जोन में बांटा गया है।

इसमें सबसे खतरनाक सिस्मिक जोन V है, जहां पर भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं। इस वजह से यहां पर भूकंप से होने वाले नुकसान का खतरा बना रहता है। वहीं जोन II में आने वाले क्षेत्रों में भूकंप का खतरा सबसे कम होता है।

देश की राजधानी दिल्ली सिस्मिक जोन IV में आती है, इसलिए यहां पर भूकंप के हल्के झटके आमतौर पर महसूस किए जाते हैं। इसके आस-पास के इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलता है।

भूकंप का सांकेतिक चित्र
भूकंप का सांकेतिक चित्र

होली की सुबह भूकंप से दहशत में आए लोग

कुल मिलाकर, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में होली की सुबह भूकंप की वजह से लोगों में डर का माहौल है। लद्दाख में भूकंप की तीव्रता को 5.2 मापा गया और वहां भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर था।

लेह और लद्दाख हिमालय क्षेत्र में मौजूद होने के कारण ये भूकंप जोन IV में आता है। यानी ये क्षेत्र भूकंप के लिहाज से ज़्यादा जोखिम भरे इलाकों में हैं. टेक्टोनिक रूप से सक्रिय हिमालय क्षेत्र में स्थित होने के कारण लेह और लद्दाख में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं।

अरूणाचल प्रदेश में भूकंप की तीव्रता जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की तुलना में कम रही लेकिन डराने वाली रही।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img