East Champaran: शराबबंदी वाले बिहार में सफेदपोश भी कर रहे हैं कारोबार, पुलिस ने…

पूर्वी चंपारण: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार बदस्तूर जारी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई भी करती है और अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी करती है। पूर्वी चंपारण पुलिस ने अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व जिला परिषद सदस्य की पुत्री, न्यायालय के क्लर्क और उसकी पत्नी को ब्रांडेड शराब की कई बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया गांव में छापेमारी कर दो महिला समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

मामले में पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजू देवी की बेटी पूजा कुमारी, न्यायालय के क्लर्क बाबूलाल सहनी और उसकी पत्नी उषा देवी को ब्रांडेड शराब के बड़े स्टॉक के साथ गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने घर में अपने बिस्तर के नीचे, पलंग के दराज समेत घर में जगह जगह अवैध रूप से शराब छुपा कर रखा था। इन लोगों के पास से पुलिस ने ब्रांडेड शराब की कई बोतल के साथ मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Mall वाले अगर थैले के लेंगे पैसे तो फिर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिया निर्देश…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran

East Champaran</span

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...