Bihar में शराबबंदी के बावजूद होता है कारोबार, जब्त शराब…

पटना: बिहार (Bihar) में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। अवैध शराब कारोबारी लगातार अवैध रूप से शराब की तस्करी कर बिहार लाते हैं जिसके ऊपर पुलिस भी कार्रवाई करती है और अक्सर अवैध शराब जब्त करती है। जब्त शराब को संबंधित थाना में रखा जाता है। पटना डीएम के आदेशानुसार दानापुर थाना क्षेत्र में जब्त करीब 3000 लीटर से अधिक देशी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया।

मामले में एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई Bihar में शराबबंदी कानून के तहत की गई है और अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी रहेगी। जब्त शराब को थाना परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर प्रशासन की सख्ती Bihar सरकार द्वारा लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें – University सिर्फ डिग्री देने का केंद्र नहीं…., CUSB के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत

दानापुर थाना क्षेत्र में हाल ही में कई जगहों पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई थी। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को दें ताकि इस पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पूर्णिया में दिनदहाड़े Finance कर्मी से लूट, सीसीटीवी में घटना कैद

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...