Advertisment

प्यार में सनकीपनः जान लेकर ही माना आशिक, जानें पूरा मामला…

Ranchi: खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के समीप शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने अपने घर जाकर खुद को गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुबह स्कूल जाते समय हुई वारदात:

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान केडीएच कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती पायल कुमारी (29 वर्ष) है, जो केडीएच स्थित राज चिल्ड्रेन स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत है। जानकारी के अनुसार पायल शुक्रवार सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के पास सुनील ने उस पर गोली चला दी। गोली पायल की गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घर जाकर खुद को मारी गोली:

घटना को अंजाम देने के बाद सुनील अपने घर गया और वहां खुद को सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दोहरी घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रिम्स रेफर, हालत नाजुक:

घायल पायल कुमारी को पहले सीसीएल सेंट्रल अस्पताल डकरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

वीडियो बनाकर जताया कारण:

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने गोली चलाने के कारणों का जिक्र किया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

पुलिस जांच में जुटी:

सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

 

 

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...