रांची: शुक्रवार को ईडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापामारी की.ईडी ने कोर्ट में आवेदन देकर इस मामले मे जानकारी दी थी होर्टबार मे बंद प्रेम प्रकाश वह अन्य आरोपी कुछ जेल अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इडी के अधिकारियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहे है, इडी ने जेल में छापामारी के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी.
कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद इडी के अधिकारियों की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे केंद्रीय कारा पहुंची और प्रेम प्रकाश सहित उससे संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापामारी शुरू की. छापामारी के दौरान प्रेम प्रकाश के अलावा जेल अधिकारियों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.
इडी की टीम ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किये हैं. इडी अब जेल अधीक्षक हामीद अंसारी और जेलर को समन कर सकता है.
मनी लाउंडिंग के अभियुक्तों की निगरानी के दौरान इडी के अधिकारियों ने यह पाया कि प्रेम प्रकाश राज्य के अधिकारियों के साथ मिल कर इडी के अफसरों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहा है.


