Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी ने टेंडर घोटाले में दाखिल की चार्जशीट

रांची: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम उनके निजी सचिव रहे संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की।

ईडी ने कोर्ट में बताया है कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर के वर्क आर्डर में कमीशन के घोटाले में इंजीनियर, अधिकारी व मंत्री का संगठित गिरोह सक्रिय था।

ईडी ने नमूने के तौर पर जनवरी महीने में पारित 92 करोड़ के 25 टेंडर के ब्योरे से संबंधित एक कागजात भी चार्जशीट में लगाया है। इसमें यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि मंत्री आलमगीर आलम ने उक्त सभी 25 टेंडर के वर्क आर्डर में 1.23 करोड़ रुपये लिया था।

उक्त पेपर में किसी उमेश नाम के व्यक्ति को 1.75 करोड़ व आफिस के लिए 3.46 करोड़ रुपये के भुगतान का जिक्र है। ईडी ने चार्जशीट में बताया है कि कमीशन की राशि बंटवारे के लिए अधिकारी व नेता कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे।

मंत्री के लिए एम, आनरेबल मिनिस्टर के लिए एच शब्द का इस्तेमाल होता था। संजीव व उनका नौकर जहांगीर छह मई को गिरफ्तार हुआ था, वहीं आलमगीर 15 मई को गिरफ्तार किए गए थे।

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...