ईडी रेड:35.23 करोड़ में से 2.93 करोड़ रूपय बिल्डर मुन्ना सिंह का

रांची: ईडी की रेड में मिले 35.23 करोड़ कैश में से बिल्ड मुन्न सिंह के 2.93 करोड़ रूपए भी शामिल है। एक दिन पहले ईडी ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल उनके घरेलू नौकर  जहांगीर आलम, बिल्डर मुन्ना सिंह और दो इंजीनियर कुलदीप मिंज व विकास कुमार के नौ ठिकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान कुल 35.23 करोड़ रुपए कैश जब्त किए गए। ईडी के अधिकारियों ने जब जहांगीर के हरमू रोड स्थित सईद रेसिडेंसी के ब्लॉक बी स्थित फ्लैट नंबर 1ए की तलाशी ली तो भौंचक रह गए।

वहां दो कमरों में अलमीरा और दीवान में झोले में भर-भरकर 500-500 रुपए के नोटों के बंडल रखे हुए थे। इसे इकट्ठा किया तो वहां नोटों का पहाड़ बन गया।

पीएनबी से नोट गिनने की तीन मशीन मंगाई गई, जिससे दोपहर तीन बजे तक गिनती हुई। इसके बाद दो और मशीन मंगाई गई। देर रात तक गिनती चली।

यहां कुल 31.20 करोड़ रुपए मिले। फ्लैट से जमीन और ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े कागजात भी मिले हैं। उधर, जांच एजेंसी ने पीपी कंपाउंड स्थित बिल्डर मुन्ना के आवास से भी 2.93 करोड़ रुपए जब्त किए। जबकि शेष राशि अन्य लोगों के यहां मिली।

ईडी की यह कार्रवाई ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले से जुड़ा है। वीरेंद्र राम को टेंडर घोटाले में पिछले साल 23 फरवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

वह अभी जेल में है। जांच एजेंसी ने खुलासा किया था कि वीरेंद्र ने टेंडर कमीशन के माध्यम से करीब 125 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है।

बाद में उसके पांच सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था और उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई थी। गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने छह मई 2022 को रांची में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके सीए और करीबियों के यहां छापेमारी की थी।

सीए के घर से 19.31 करोड़ कैश मिले थे। इसके ठीक दो साल बाद छह मई को ही अब छापेमारी की गई है, जिसमें बड़ी राशि मिली है।

Saffrn

Trending News

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...

5 दिवसीय भारत दौरे के क्रम में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन...

गयाजी : म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां बिहार के राज्यपाल...

पहली बारिश में ही NH-80 गड्ढे में तब्दील, पुलिस ने किया...

मोकामा : मोकामा के हाथीदह से शुरू होकर मुंगेर होते हुए फरक्का जाने वाली एनएच-80 को प्रशासन ने बाटा मोर के पास बैरिकेड कर...

अनंत सिंह व गुंजन सिंह को कोर्ट से मिली राहत, 5...

गोपालगंज : मोकामा के जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img