पूजा सिंघल की करीब 82.77 करोड़ की संपत्ति ईडी ने किया जब्त

RANCHI: मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी ने

pulse hospital 22Scope News

निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की संपत्ति अटैच

करने की कार्रवाई की है. पूर्व खान सचिव पूजा सिंघल की

करीब 82.77 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने गुरूवार को

अटैच की है. ईडी द्वारा अटैच की गयी संपत्ति में

पल्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और जमीन के दो प्लॉट शामिल हैं.

18.06 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले का आरोप पूजा सिंघल पर

बता दें कि 18.06 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले का

आरोप पूजा सिंघल पर खूंटी डीसी रहने के दौरान का है.

इस मामले में 6 मई को ईडी ने पूजा सिंघल के

सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.

छापेमारी की कार्रवाई पूजा सिंघल से जुड़े कई नजदीकियों और सीए सुमन कुमार के ठिकानों पर भी की गई थी. इसमें भारी मात्रा में करोड़ों रूपए नकद और अहम दस्तावेज मिले थे. पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने किया अटैच, पल्स अस्पताल भी शामिल है.

पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के 6 महीने के बाद ईडी ने उनसे जुड़े अचल संपत्तियों को अटैच किया है. ईडी ने पूजा सिंघल के खिलाफ पूर्व में दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. जांच के दौरान ही पता चला कि मनरेगा घोटाले से कमीशन के रूप में पूजा सिंघल और उसके रिश्तेदारों और करीबियों के विभिन्न बैंक खातों में करोड़ों रूपए जमा

किए थे.

आरोप है कि पूजा सिंघल ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके बेहिसाब धन अर्जित की थी. पूजा सिंघल को 11 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ 5 जुलाई को अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी. इस मामले में पूजा सिंघल समेत गिरफ्तार तीनों व्यक्ति फिलहाल न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...