पल्स अस्पताल : बैंक खाता को फ्रीज किए जाने पर ईडी ने कोर्ट से कहा- कोई आदेश नहीं किया गया जारी

रांची : बैंक खाता को फ्रीज किए जाने पर ईडी ने कोर्ट से कहा- पल्स अस्पताल के

बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान एचडीएफसी बैंक की ओर से कहा गया कि

लोन की राशि की भरपाई होने पर बैंक के सारे खातों को चालू कर दिया गया है.

इस दौरान ईडी की ओर से कहा गया कि उन्होंने बैंक को

इस तरह का कार्य करने के लिए कोई पत्र नहीं लिखा था.

इसलिए इस मामले में ईडी को पार्टी ना बनाया जाए.

इस मामले में अगले सप्ताह सुनवाई होगी.

इस संबंध में पल्स अस्पताल की ओर से कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.

याचिका में कहा गया है कि बैंक की ओर से खातों को फ्रिज किए जाने से परेशानी हो रही है.

जबकि ईडी की ओर से बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए कोई निर्देश भी नहीं दिया गया है.

इसलिए सारे अकाउंट को चालू किया जाए.

पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर ईडी ने की थी छापेमारी

मालूम हो कि ईडी ने मनरेगा घोटाला मामले में सर्वप्रथम पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसमें उनके पति अभिषेक झा का यह अस्पताल भी शामिल था. ईडी को पूछताछ में जानकारी मिली थी कि पूजा सिंघल ने बड़े पैमाने पर कालाधन इस अस्पताल में निवेश कर रखा है. इसके बाद ईडी ने अस्पताल के संचालक अभिषेक झा को भी तलब किया. कई दिनों तक पूछताछ की गई. अस्पताल के सभी कागजात की छानबीन की गई.

फिर अस्पताल के निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को भी ईडी ने तलब किया. उससे भी पूछताछ की गई. इसी क्रम में यह बात भी सामने आई कि अस्पताल का निर्माण गलत तरीके से भुईहरि की जमीन पर कराया गया है. इस जमीन का दाखिल खारिज तक नहीं हुआ है. इसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों से जवाब-तलब शुरू हो गई. अस्पताल से संबंधित उस संचिका की भी खोजबीन शुरू हो गई, जिसमें वर्षों पहले तत्कालीन डीसी ने जांच के आदेश दिए थे. कुल मिलाकर यह बात सामने आई कि नीचे से ऊपर तक दाल में काला है.

काली कमाई को लेकर ईडी कर रही पूछताछ

बहरहाल, अभिषेक झा की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. हां, उनकी पत्नी पूजा सिंघल और उनका कालाधन खपाने वाले सीए सुमन कुमार की गिरफ्तारी अवश्य हो चुकी है. कई दिनों तक चली पूछताछ के बाद दोनों ने कई राज उगल दिए हैं. सुमन कुमार यह स्वीकार कर चुका है कि कालाधन पूजा सिंघल का है.

उसने पल्स अस्पताल निर्माण कार्य के लिए बिल्डर को भी रुपये दिए थे. यह भी खुलासा हो चुका है कि खान सचिव रहीं पूजा सिंघल को जिला खनन पदाधिकारी पैसा पहुंचाया करते थे. यह रुपये सीधे पूजा सिंघल को नहीं देकर उनके सीए सुमन कुमार के खातों में भेजा करते थे. जिला खनन पदाधिकारियों से पूछताछ का सिलसिला जारी है. इन सभी ने कई अन्य दिग्गजों के भी नाम बता दिए हैं, जो खनन के जरिए कालाधन खपाने के धंधे में शामिल हैं. ईडी बारी-बारी से इन्हें तलब कर पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...