JDU MLC राधाचरण सेठ पर ED का शिकंजा

पटना : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अपीलीय प्राधिकार (एडजुकेटिंग ऑथरिटी) ने JDU MLC राधाचरण सेठ और ब्रॉडसंस कंपनी के महाप्रबंधक अशोक गुप्ता की दो संपत्तियों को अंतिम रूप से जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें दिल्ली के पास गाजियाबाद में मौजूद पब्लिक स्कूल और मनाली में मौजूद इंटर कॉन्टिनेंटल रिसॉर्ट शामिल है।

आपको बता दें कि स्कूल की पूरी जमीन और भवन समेत अन्य सभी परिसंपत्तियां दोनों राधाचरण सेठ और अशोक कुमार गुप्ता के नाम पर है। जबकि मनाली वाला रिसॉर्ट सिर्फ राधाचरण सेठ के नाम है। इस बेहद ही भव्य रिसॉर्ट की कीमत 30 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। हालांकि, इसका बाजार मूल्य इससे कई गुना ज्यादा है। स्कूल के भवन और जमीन की कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है।

JDU MLC राधाचरण सेठ की बढ़ी मुश्किलें –

दरअसल, बिहार में बालू के अवैध खनन और माफियागिरी के बदौलत 350 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व चोरी की बात सामने आ रही है। ईडी के स्तर से इस मामले की जांच में यह खुलासा हुआ था। इस पूरे गोरखधंधे में ब्रॉडसंस कंपनी और इसके निदेशकों का नाम प्रमुखता से सामने आया था। इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी एमएलसी राधाचरण सेठ की है। जबकि अशोक कुमार गुप्ता इसके एमडी थे। इन दोनों के अलावा अन्य आरोपियों मसलन सुभाष यादव समेत अन्य के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी करके काली कमाई से बनाई गई इनकी गई इनकी चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया था।

यह भी पढ़े : JDU MLC राधाचरण सेठ की बढ़ी मुश्किलें

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...