जेल अधीक्षक और जेलर से ED की पूछताछ आज

रांची: आज ईडी होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में स्थित हामिद अख्तर और नसीम खान, जो जेल के अधीक्षक हैं, से पूछताछ करेगी। ईडी ने उन्हें समन जारी कर दिया है और उन्हें हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में  आने का निर्देश दिया है। ये पुछताक्ष झारखंड में भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपियों की रांची के होटवार जेल में जारी गतिविधियों के बारे में होगी।
ईडी ने 26 और 27 जून को हामिद अख्तर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाही देने के लिए समन जारी किया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। जेल अधीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने जेल में नियमों का उल्लंघन करके आरोपियों को मिलने दिया है।
होटवार जेल में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन के आरोपियों की मुलाकात से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की मांग पर जेल प्रशासन ने ईडी को गलत फुटेज दे दी थी। इस परिस्थिति में ईडी ने नए सिरे से जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को समन जारी किया है।
उन्हें शुक्रवार को दोपहर 11 बजे रांची जोनल ऑफिस में हाजिर होने का नोटिस दिया गया है। वहीं 5 मई को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और जेल में बंद आरोपी प्रेम प्रकाश की जेल में मुलाकात के बारे में जेलर नसीम खान को समन जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि 4 मई की देर रात जब रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद आरोपी प्रेम प्रकाश से अपने वीआईपी बैरक में मुलाकात की थी। यह नियमों के विरुद्ध था। ईडी इस मामले में जेलर से पूछताछ करेगी।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...