Advertisement
Advertisement

ईडी का बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज सहित 7 पर आरोप पत्र, अवैध बालू खनन का सरगना बताया

रांची : झारखंड में अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज सहित सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अंकित राज को अवैध बालू कारोबार का सरगना बताते हुए ईडी ने विशेष पीएमएलए न्यायाधीश की अदालत में यह आरोप पत्र दाखिल किया।

ईडी की जांच में सामने आया कि अंकित राज का खनन लाइसेंस 2019 में समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह दामोदर और अन्य नदियों से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन और व्यापार कर रहा था। आरोप पत्र में अंकित राज के अलावा मनोज कुमार, अग्रवाल, पंचम कुमार, संजीव कुमार, मनोज प्रसाद दांगी और विनेश्वर कुमार दांगी को उसके सहयोगी के रूप में शामिल किया गया है।

जांच एजेंसी ने इससे पहले हुई छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा किया था। अनुमान है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए लगभग 312 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियां हुईं। ईडी ने इन सबूतों के आधार पर 21 अगस्त को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

अंकित राज का परिवार झारखंड की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहा है। उनकी बहन अंबा प्रसाद विधायक हैं, जबकि माता-पिता भी विधायक रह चुके हैं। यही वजह है कि इस कार्रवाई को राजनीतिक हलकों में भी अहम माना जा रहा है।

ईडी का कहना है कि यह पहला चरण है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और कई नए खुलासे सामने आ सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ अदालत में सुनवाई के दौरान एजेंसी सबूत पेश करेगी।

 

Commercial Advertisment

Bihar New Ration Card 2026: बिहार में एक करोड़ नए लोगों...

Bihar New Ration Card 2026, पटना: बिहार में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को 23...

Bihar Players Asian Rugby Under 20: पहले अंडर-18 टीम की संभाली...

Bihar Players Asian Rugby Under 20, पटना: बिहार के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। राज्य के दो युवा रग्बी खिलाड़ी रोहित...

Anant Singh Horse Riding: कभी घोड़े और बग्गी की सवारी थी...

Anant Singh Horse Riding: मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज और शौक को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी घोड़े की सवारी...