Teachers के आने जाने के लिए हो बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था, शिक्षा विभाग ने..

पटना: पिछले दिनों विद्यालय आने जाने के क्रम में एक शिक्षक की नाव से गिरने से नदी में डूब कर मौत हो गई थी। शिक्षक की मौत के बाद शिक्षा विभाग के शिक्षकों में आक्रोश पनपने लगा था साथ ही शिक्षा विभाग पर भी सवाल उठने लगा था। इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव ने सभी जिला प्रशासन को पत्र लिख कर आदेश दिया है कि अगर जिले में कहीं बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है तो वहां शिक्षकों और छात्रों के विद्यालय आने जाने के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराई जाए।

सभी नावों पर पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट भी उपलब्ध हो इस बात को अवश्य सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय आने और जाने के समय को ध्यान में रख कर नाव का परिचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि शिक्षक और छात्र विद्यालय ससमय पहुंच सकें। इसके साथ ही गोताखोर की उपलब्धता भी सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि सभी नाव आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा क्रय किया जाएगा और अगर आपदा प्रबंधन विभाग नाव नहीं क्रय करता है तो फिर जिला प्रशासन अपने तरफ से नाव खरीदेगी।

इसके लिए आवश्यकतानुसार आवंटन की मांग की जा सकती है। यह व्यवस्था मुख्य रूप से अगस्त और सितंबर महीना के लिए लागू होगा। इसके साथ ही भीषण बाढ़ की स्थिति में जिलाधिकारी को आदेश दिया गया है कि आवश्यकतानुसार विद्यालय बंद कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      JDU ने बिहार चुनाव से पहले बनाई सुपर टीम, ललन सिंह को नहीं मिली जगह

Teachers Teachers Teachers

Teachers

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img