JDU ने बिहार चुनाव से पहले बनाई सुपर टीम, ललन सिंह को नहीं मिली जगह

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से JDU की कमान संभाली है तब से वे पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में सफलता मिलने के बाद वे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। नीतीश कुमार की अगुवाई में जदयू ने झारखंड में भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अब नीतीश कुमार ने एक बार फिर पार्टी के शीर्ष नेताओं को अलग अलग कमान सौंपी है। पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी कर मामले की जानकारी दी।

सीएम नीतीश खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जबकि उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है इसके साथ ही उन्होंने विशिष्ट नारायण सिंह को उपाध्यक्ष, के सी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता, सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों को अलग अलग राज्य की जिम्मेदारी दी है। इस लिस्ट में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम नहीं है।

1 272 scaled 22Scope News

नीतीश कुमार ने पार्टी के महासचिव मनीष कुमार वर्मा को उड़ीसा, कर्णाटक, आफाक अहमद खान को मुख्यालय, केरल, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर, भगवान सिंह कुशवाहा को दिल्ली, रामसेवक सिंह को महाराष्ट्र, कहकशां परवीन को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना, कपिल हरिश्चंद पाटिल को गुजरात, गोवा, राज सिंह मान को हरियाणा, ई सुनील को छत्तीसगढ़ की जिम्मेवारी दी गई है।

इसके साथ ही सचिव विनोद प्रसाद यादव को राजस्थान, विद्यासागर निषाद को मध्य प्रदेश, राजीव रंजन प्रसाद को असम, दयानन्द राय को उत्तराखंड, संजय कुमार को पंजाब, मोहम्मद निसार को मुख्यालय, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश, अशोक चौधरी को झारखंड, सांसद रामप्रीत मंडल को उत्तर- पूर्वी, और पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      सोनपुर में IDBI Bank लूटकांड के महज 36 घंटे के अंदर उद्भेदन, 5 गिरफ्तार

JDU JDU JDU

JDU

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...