Advertisment

ब्रेन स्ट्रोक के बाद शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ऑपरेशन टला, स्थिति अभी भी गंभीर

रांची:  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन फिलहाल टालने का फैसला लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके मस्तिष्क में अभी भी खून का थक्का मौजूद है, ऐसे में ऑपरेशन संभव नहीं है।

झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि सोमवार को डॉक्टरों की एक बोर्ड बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। वहीं, मंत्री के इलाज कर रही टीम के संयोजक डॉ. केएन सिंह ने कहा कि टेस्ट रिपोर्ट आ चुकी है और मंत्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालांकि शरीर के अन्य अंग सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। फिलहाल वे लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

गौरतलब है कि 2 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मंत्री रामदास सोरेन अपने जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब तक उन्हें होश नहीं आया है।


Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: बिहार में 9 अगस्त से...

पटना :Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 9 से...

बांकीपुर का संदेश: प्रशांत किशोर जीते, तो बिहार में सबसे बड़ी...

बांकीपुर का संदेश : पटना की बांकीपुर सीट बिहार की उन गिनी-चुनी सीटों में है जहां भारतीय जनता पार्टी को हराना दशकों से असंभव...

Bihar Foundation NICE 2026: प्रथम चरण के विजेता घोषित, छात्राओं का...

बिहार फाउंडेशन NICE 2026 के प्रथम चरण के विजेताओं की घोषणा। सेंट स्टीफंस कॉलेज की आद्या सिंह राष्ट्रीय विजेता बनीं। छात्राओं ने राष्ट्रीय और...