शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत स्थिर, ऑपरेशन पर आज को होगा फैसला

रांची:  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। मंगलवार को भी उनके ऑपरेशन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। अब बुधवार को दोपहर बाद दो बजे डॉक्टरों की एक उच्च स्तरीय बोर्ड बैठक करेगी, जिसमें उनकी स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा कर आगे के उपचार पर फैसला लिया जाएगा।

अभी नहीं आया होश, डॉक्टरों की निगरानी में
रामदास सोरेन अभी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी स्थिति में सुधार नहीं होता, ऑपरेशन संभव नहीं है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद गिरे थे बाथरूम में
उल्लेखनीय है कि मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वे बाथरूम में गिर गए थे। यह घटना शनिवार सुबह की है। इसके बाद उन्हें तुरंत जमशेदपुर से एयर लिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज जारी है।

परिवार और सरकार दोनों स्थिति पर निगरानी में
मंत्री के परिजन और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी लगातार उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...