Advertisment

झारखण्ड कॉमर्स इंटर कॉलेज मामले में बढ़ सकती है शिक्षा मंत्री की मुश्किलें

धनबादः झारखण्ड कॉमर्स इंटर कॉलेज, डुमरी में रुपये की हेराफेरी मामले में वर्तमान शिक्षा मंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती है। हाई कोर्ट ने मामले में दायर बेल पिटिशन को पहले ही खारिज कर दिया है और अब प्रभारी प्राचार्य डेगलाल राम की ओर से अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने धनबाद न्यायालय में आवेदन देकर गैर जमानती वारंट जारी करने की प्रार्थना की है। 

हालांकि, अदालत ने अगली सुनवाई के दिन ही अर्जी देने को कहा है, क्योंकि बीस सितंबर को अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए समय दे रखा है।

अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने कहा है कि वर्ष 2017 में झारखण्ड कॉमर्स इंटर कॉलेज  के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगरनाथ महतो और दूसरे सात लोगों ने कॉलेज फंड से 27 लाख रुपये का गबन किया था। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा लंबित है। जगरनाथ महतो और अन्य के खिलाफ वारंट भी जारी है। कानून के अनुसार जगरनाथ महतो को न्यायालय में समर्पण करना चाहिए था, समर्पण नहीं करने की हालत में पुलिस को गिरफ्तारी करनी चाहिए थी।

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

पारा शिक्षकों की शिक्षा मंत्री के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, नई...

Amrit Bharat Express Bihar: रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। देश के अलग-अलग रेल मार्गों पर...

Bihar Land Registry: 17 अगस्त से बड़ा बदलाव, WhatsApp पर मिलेगा...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा...