Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Cyclone ‘Dana’ का असर बिहार में दिखना शुरू, मौसम हुआ ठंडा

पटना: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘दाना’ का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। गुरुवार शाम से ही बिहार के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश शुरू हो गई है। चक्रवाती हवा की वजह से बिहार के कई जिलों में गुरुवार की शाम बारिश हुई और तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का असर दिखने लगा है। चक्रवात ‘दाना’ के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में चक्रवात का सबसे अधिक असर का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, मुंगेर, पूर्णिया समेत 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट

चक्रवात ‘दाना’ के असर को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड में है। पटना, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद, नालंदा, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर समेत कई जिलों में अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने नदियों में नाव के परिचालन पर भी रोक लगा दी है।

फसलों को होगा नुकसान

चक्रवात ‘दाना’ की वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राज्य में तेज हवा भी चलेगी। हालांकि हवा और बारिश का असर राज्य में दिखने लगा है और कई जगहों पर खेत में लगे फसल गिरने भी लगे हैं। जमुई में बारिश और हवा की वजह से कई एकड़ में लगे धान की फसल को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- RLJP को फिर मिला कार्यालय खाली करने का आदेश, भवन निर्माण विभाग ने कहा ‘हमने…’

https://youtube.com/22scope

Cyclone ‘Dana’ Cyclone ‘Dana’ Cyclone ‘Dana’

Cyclone ‘Dana’

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...