भागलपुर में वृद्ध महिला का चेन छीना, बाढ़ में गंगा ब्रिज पर चलती ट्रेन में चोरी करने प्रयास

भागलपुर/बाढ़ : बिहार के दो अलग-अलग जगहों पर छिनतई की घटना सामने आयी है। बिहार के चोरी, हत्या और छिनतई की घटना रोज हो रही है। बिहार के भागलपुर में दिनदहाड़े वृद्ध महिला के साथ चेन छिनने की घटना सामने आयी है। वहीं पटना जिले बाढ़ में एक युवक गंगा ब्रिज चढ़कर ट्रेन से आ रहे यात्रियों की फिराक में चोरी करने का प्रयास करता दिख रहा है।

Goal 5 22Scope News

भागलपुर में दिनदहाड़े वृद्ध महिला से चेन छिनकर बदमाश हुआ फरार

भागलपुर में छिनतई की घटना में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना इलाके के ज्योति विहार कॉलोनी में अपराधी ने हथियार के बल पर एक बूढ़ी महिला के गले से चेन खींचकर फरार हुआ। पास खड़े बुजुर्ग चिल्लाते हुए दौड़े लेकिन तबतक चोर तेजी से आगे दौड़कर अपने लाइनर साथी के साथ फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में मामला कैद हुआ। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार अपराधी बूढ़ी महिला के पास उतरता है, बाइक चालक को आगे भेज देता है उसके बाद वह महिला के नजदीक जाकर हथियार के बल पर उनके गले से चेन छीन लेता है और नीचे जमीन पर गिरा देता है। पास खड़ा बुजुर्ग दौड़ता है लेकिन तबतक चोर फरार हो जाता है।

स्पाइडर मैन की तरह मोबाइल झपट्टा दिख रहा युवक, Live वीडियो Viral

पटना से बेगूसराय या खगड़िया की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी जानकारी है ताकि आप और आपका मोबाइल सुरक्षित रहे। जी हां मोकामा से आगे जैसे ही ट्रेन राजेंद्र पुल में घुसती है, आप सावधान हो जाइए। अगर आप खिड़की या दरवाजे पर मोबाइल चला रहे हैं या गंगा नदी और पुल का वीडियो बना रहे हैं। ऐसे में आपका मोबाइल झपट मार गिरोह के कारनामे का शिकार हो सकता है। वैसे तो रेल पुलिस अक्सर ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजती है। लेकिन फिर भी वह बाहर आने पर सक्रिय हो जाते हैं। राजेंद्र सेतु के बगल में ये लोग चैन से अपने आप को बांधकर यह झपट्टा मारने का काम करते हैं। जैसे ही मोबाइल बाहर गिरता है तो नीचे गंगा नदी में जाल लगा हुआ होता है। वहां से उठाकर ये लोग रफू चक्कर हो जाते हैं। कल भी इस तरह का एक वीडियो सामने आया है। तो आप हो जाइए सावधान नहीं तो आपके साथ भी बड़ी घटना हो सकती है।

Barh Chori 1 22Scope News
स्पाइडर मैन की तरह मोबाइल झपट्टा दिख रहा युवक, Live वीडियो Viral

यह भी पढ़े : 4 युवक चोरी की गाड़ी को कर रहे थे खरीद बिक्री, 6 स्कूटी व 2 मोटरसाइकिल बरामद

राजीव रंजन और विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img