राज्य के आठ लाख लोगों को मिल सकता है अबुआ आवास का तोहफा

रांची: 18 अक्टूबर को झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक 3:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी।  जिसमें सरकार नवरात्र के अवसर पर ‘अबुआ आवास योजना’ का प्रस्ताव ला सकती है।

सूत्रों के अनुसार, ‘पीएम आवास योजना’ से छूटे हुए लगभग आठ लाख लोगों को इस नई योजना में शामिल किया जाएगा और उन्हें सरकार तीन कमरों के मकान में आवास प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दौरान इस योजना की घोषणा की थी।

इस योजना के तहत कुल 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होगा और तीन वर्षों में सभी आठ लाख लोगों को मकान दिया जाएगा। पहले वर्ष में दो लाख लोगों को मकान मिलने की योजना है, इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 में शेष लोगों को मकान दिया जाएगा। कैबिनेट बैठक में उद्योग विभाग द्वारा बनाई गई ‘टेक्सटाइल पॉलिसी व फूड पॉलिसी’ का प्रस्ताव भी संभावना है।

 

Jharkhand Chamber Election: टीम पी-21 ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल,...

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम पी-21 ने शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मूल और डिजिटल...

Gaya Pitru Paksha: पिंडदान के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल, घर बैठे...

 पितृपक्ष में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया है। ऑनलाइन पंजीकरण समेत कई सुविधाएं...

Jharkhand Cabinet: श्वेता शर्मा को मिल सकती है मंत्री पद की...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज है। 26 सितंबर के बाद...