आज आठ लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी

राजधानी राजधानी के आठ लाख लोगों को पानी नहीं मिलेगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बुधवार को पाइपलाइन मरम्मत का कार्य किया जायेगा।

रांची: राजधानी राजधानी के आठ लाख लोगों को पानी नहीं मिलेगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बुधवार को पाइपलाइन मरम्मत का कार्य किया जायेगा।

इस मामले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि शहर में 5 जगहों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसमें मनन विद्यालय, रूक्का, रंगोली ब्रिज, एनसीसी कैंपस रूक्का और ओल्ड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट रूक्का शामिल है।

उन्होंने इस मामले में आगे बताया कि मरम्मत कार्य की  सूचना विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। मरम्मत का कामकाज सुबह 9 से संध्या 7 बजे तक चलेगा।

विभाग ने पांच अलग-अलग टीम बनाई है। टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर काम पूरा कर लिया जाए।

शाम में जलापूर्ति की संभावना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संध्या 7 बजे तक मरम्मत कार्य समाप्त करने के बाद टाउन लाइन, रातू रोड, जिला स्कूल और हटिया लाइन में आंशिक रूप से जलापूर्ति की जाएगी। हालांकि काम पूरा नहीं होने पर जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।

Share with family and friends: