छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Desk. बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से है। राजनांदगांव इलाके में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से छह बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।

आकाशीय बिजली गिरने से आठ की मौत

जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे 11वीं कक्षा के छात्र थे और परीक्षा देकर लौट रहे थे। भारी बारिश के कारण उन्होंने एक पेड़ के पास एक शेड के नीचे शरण ली, जिस पर आकाशीय बिजली गिर गयी। इसकी चपेट में आने से छह बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना के बाद राज्य सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों के लिए नियमानुसार मुआवजा तय किया जाएगा। वहीं घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img