पूर्व के विवाद में अधेड़ की हत्या, 24 घंटे में दो हत्याओं से दहला नालंदा

नालंदा: नालंदा में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है तभी तो बीते 14 घंटे में अपराधियों ने अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। ताजा मामला नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुड़ाडी गांव का है जहां अपराधियों ने देर रात एक अधेड़ की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिक्कू यादव उर्फ़ शिव कुमार प्रसाद के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक अधेड़ का एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रहा है।

यह भी पढ़ें – अवैध संबंध में पत्नी करना चाहती थी पति की हत्या, पति ने उठाया दो-दो खौफनाक कदम…

इस विवाद में करीब छः महीने पहले भी एक व्यक्ति की हत्या हुई थी और अब एक बार फिर एक की हत्या की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीँ घटना की जानकारी मिलने के बाद हिलसा के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार तिवारी, करायपरसुराय और हिलसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। फ़िलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मधेपुरा में NSUI ने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, कहा राज्य में छात्रावासों की स्थिति…

LN Mishra 1 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img