अवैध संबंध में पत्नी करना चाहती थी पति की हत्या, पति ने उठाया दो-दो खौफनाक कदम…

मुंगेर: पत्नी की अवैध संबंध की वजह से उसकी हत्या कर बैंगलोर से भाग अपने गांव पहुंच कर एक व्यक्ति ने अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की। अब उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाया जा रहा है कि मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान निषाद टोला निवासी व्यक्ति ने इलाज के दौरान बताया कि उसकी शादी आज से करीब 27 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी भी है जिसमें उसने अपनी बेटी की शादी भी कर दी। वह बंगलौर में रह कर मजदूरी करता था और उसके साथ ही उसका परिवार भी रहता था।

उसने बताया कि बीच में किसी कारण से वह 11 महीने के लिए जेल चला गया और इसी बीच उसकी पत्नी उसके ही दोस्त के साथ इश्क कर बैठी। उसने दोनों कई बार आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा और अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की। इलाजरत व्यक्ति ने बताया कि वह कई बार अपनी पत्नी को बैंगलोर से मुंगेर आने के लिए भी कहा लेकिन वह तैयार नहीं थी। एक दिन मैंने उन दोनों को बातचीत करते हुए सुना कि शादी की सालगिरह के दिन दोनों मिल कर उसकी हत्या कर देंगे।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के माई बहिन मान योजना को लेकर घर घर जा कर संवाद कर रहे कार्यकर्त्ता, गया जिलाध्यक्ष ने कहा…

यह बात सुनने के बाद उसने अपनी पत्नी की ईंट से कूच कर हत्या कर दी और भाग कर मुंगेर आ गया। मुंगेर में उसने आत्महत्या की नियत से स्ल्फाश की टेबलेट खा ली जिसे अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में इलाजरत शंभू की मां ने बताया कि बैंगलोर से उसके पोता ने फोन कर बताया कि पापा ने मम्मी की हत्या कर दी है और भाग गये हैं। वह बैंगलोर से सीधा घर आया और यहां उसने आत्महत्या की नियत से स्ल्फाश की गोली खा ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी, झारखंड पुलिस में तैनात है आरोपी…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का...

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(Reliance Industries Limited) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp-आधारित AGM डिजिटल असिस्टेंट लॉन्च किया...

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...

Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी,...

Jharkhand MGNREGA Strike: झारखंड राज्य MGNREGA कर्मचारी संघ के आह्वान पर, राज्य भर के MGNREGA कर्मचारी पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...