मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर वार्ड-6 में एक 55 वर्ष बुजुर्ग की सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में मृतक रघुनी यादव के परिजन ने बताया कि रोजाना की तरह रघूनी यादव यादव खाना खाकर अपने दरवाजे के मचान पर सोने चले गए। देर रात में आज्ञात अपराधी ने रघुनी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। बता दें कि गोली लगने की जानकारी परिजनों को सुबह में हुआ।
वहीं घटनास्थल पर गोली का खोखा भी बरामद हुआ स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना भर्राही थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भर्राही थाना अध्यक्ष ने अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर खोखा को बरामद किया और शव का कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वहीं घटना के बारे में थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : BNMU में छात्र संगठनों का आंदोलन हुआ तेज, VC का निकाला गया अर्थी जुलूस
यह भी देखें :
रमण कुमार की रिपोर्ट


