नालंदा जिला खादी ग्राम उद्योग संघ का चुनाव संपन्न ,सच्चिदानंद प्रसाद अध्यक्ष, विनय चौधरी बने मंत्री

नालंदा : बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला स्थित नालंदा जिला खादी ग्राम उद्योग संघ के कार्यालय में नियामक मंडल की बैठक बुलाई गई। बैठक में अध्यक्ष और सचिव का चुनाव कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सच्चिदानंद प्रसाद को अध्यक्ष और विनय कुमार चौधरी को सचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर नियामक मंडल के सदस्य देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हमारा संघ सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्टर्ड है। जिसे के संचालन के लिए प्रत्येक तीन साल पर चुनाव कराया जाता है। चुनाव के बाद ही जिले के आगे के तीन साल की खादी ग्राम उद्योग के विस्तार और विकास की रणनीति बनाई जाती है।

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि आज भी हम गांधी जी के सपनों को पूरा नहीं कर रहे हैं। खादी को बढ़ावा देने के लिए गांधीजी ने कई तरह की कोशिश की मगर धीरे-धीरे हम हस्तकर्घा और खादी से दूर होकर पश्चात सभ्यता की ओर चले जा रहे हैं। सरकार को इस ध्यान देना चाहिए पिछले कई साल से कत्तीन सूत काटने वाली महिलाओं के उत्थान के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बावजूद हम अपनी अस्तित्व बचाने के लिए अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। मौके पर नियामक मंडल में सच्चिदानंद प्रसाद, विनय कुमार चौधरी, पूजा कुमारी ,संजय कुमार झा, चंद्रिका यादव, शंकर तांती, रामरतन ठाकुर ,अभय कुमार चौधरी और ललन कुमार मिश्रा के अलावा कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : DJ संचालक की ईंट पत्थर से कूच-कूचकर हत्या, टंकी से शव बरामद, एक गिरफ्तार

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...