सुनील खवाड़े बने जिला ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष

देवघरः जिला ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष के रूप में सुनील खवाड़े का निर्विरोध चयनसंघ के द्वारा आज चुनाव कर किया गया. जिला ओलंपिक संघ के नए सत्र 2023-2027 के लिए आम सभा की गई. जिसमें कुल 26 पदों के लिए अभ्यार्थियों ने अपना नामांकन कराया. जिसमें सभी अभ्यर्थियों का निर्विरोध चयन किया गया.

नए अध्यक्ष के रूप में सुनील खवाड़े, महासचिव चंदना झा, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव किया गया. वही पहली बार जिला ओलंपिक संघ में महिलाओं को भी स्थान मिला है. जिसमें चंदना झा, गोपा पाठक, श्वेता सिंह और मयूरी गुप्ता शामिल है. सभी महिलाओं को संघ में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है.

वहीं मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा कि नई कमिटी द्वारा घरों और स्कूलों से बच्चों को निकाल कर खेल मैदान में लाकर उनके प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जाएगा. साथ ही समय-समय पर जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. आगामी 28 से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय ओलंपिक गेम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 12 तरह के खेलों की प्रतियोगिता होगी.

 

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...