Advertisment

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली फिर पांच मवेशियों की जान

चतराः प्रतापपुर के गजवा पंचायत में 11000 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से फिर पांच पशुओं की मौत हो गई. प्रतापपुर में ये कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि 3 महीने के अंदर यह सातवीं घटना है. वहीं बिजली विभाग की निंद अब भी नहीं खुली है.

3 महीने के अंदर यह सातवीं घटना

तार की चपेट में आने से पशुओं की मौत बिजली विभाग की लापरवाही की पोल खोल रहा है. तीन महीने पहले भी कौरा में 6 भैंसो की मृत्यु इसी बिजली की तार के चपेट में आने से हो गई थी. और उस समय भी बिजली विभाग चैन की निंद सो रहा था. स्थानीय लोगों ने कई बार प्रतापपुर पावर हाउस में इसकी शिकायत दर्ज करायी, लेकिन वहां के अफसरों ने कोई भी एक्शन नहीं लिया.

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया. बरसात के मौसम में तार गिरने के बाद ही हादसे हो रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि अगर विद्युत अधिकारी तारों का रख रखाव ठीक ढंग से करते तो इस तरह के हादसे नहीं होते.

रिपोर्ट- सोनु भारती

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...