11 हजार वोल्ट के झूलते तार ने ली मजदूर की जान, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

Bokaro: बिजली विभाग की लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। यह दर्दनाक घटना चंदनकियारी–पुरुलिया हाइवे पर बरमसिया ओपी क्षेत्र के हुटूपाथर मोड़ के पास हुई। जहां झूलते 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मजदूर की मौके पर ही हुई मौत :

मृतक की पहचान घाघरी गांव निवासी 43 वर्षीय घलटू महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घलटू महतो हाइवे किनारे स्थित एक घर के निर्माण कार्य में छत की शटरिंग के लिए लोहे की सरिया चढ़ा रहा था। तभी सरिया उपर से गुजर रहे 11,000 वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आ गया। इससे घलटू करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप :

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पंचायत के मुखिया पति दिलीप महतो ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर यहां झूलता हुआ 11 हजार वोल्ट का तार नहीं रहता, तो आज घलटू महतो जीवित होता।

मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग :

मुखिया ने कहा कि बिजली विभाग को मृतक के परिवार को मुआवजा देना चाहिए और तार को तुरंत स्थानांतरित करना चाहिए। क्योंकि इसके नीचे कई घर हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर बताई जा रही है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। वहीं जिस घर में मृतक काम कर रहा था, उसके घर मालिक ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...