हाजीपुर में दिल दहला देने वाली हादसा, बैंड टोली पर बिजली का कहर

हाजीपुर : वैशाली जिले के जदूआ नवादा के पास एक बैंड टोली बिजली का तार के संपर्क में आ गया जिससे बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच लोग झुलस गए। घटना के समय बैंड टोली पर 20 से अधिक लोग सवार थे। सभी घायल पटना जिले के पहाड़ी पटना गांव के निवासी हैं। घायलों में 16 वर्षीय गोलू राज (दिवाकर यादव के पुत्र), 20 वर्षीय विक्की कुमार (कन्हाई राय के पुत्र), 25 वर्षीय बॉबी कुमार (राम बली राय के पुत्र) और 25 वर्षीय गौतम कुमार (रामवतार राय के पुत्र) शामिल हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है।

बैंड टोली गया जिले में एक साटा कार्यक्रम के लिए मिनी ट्रक पर लोड होकर जा रही थी

बैंड टोली गया जिले में एक साटा कार्यक्रम के लिए मिनी ट्रक पर लोड होकर जा रही थी। यह हादसा तब हुआ जब टोली जदूआ नवादा के पास से गुजर रही थी। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। घायलों में तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मिनी बस पर ढोल ताशा बैंड पार्टी के लोग जा रहे थे। इसी दौरान बिजली तार की चपेट में आ गए थे सूचना मिलते ही इलाज के लिए भेजा गया है। इधर, मौके से मिनी ट्रक पर सवार सभी लोग बैंड लेकर भाग निकले।

यह भी पढ़े : पूर्व विधायक को कोर्ट ने कहा- हाजीर हो, जेल से सीधे पहुंचे मुन्ना शुक्ला

यह भी देखें : 

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...

Ranchi News: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 Coaching Centers पर...

रांची में 70 कोचिंग सेंटरों की जांच में 18 के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। कागजात नहीं देने पर नगर निगम ने सील...