बोकारो थर्मल पावर में विद्धुत उत्पादन ठप, बंगलादेश सहित कई राज्यों में अन्धेरा छाने की संभावना

बोकारोः बोकारो थर्मल का डीवीसी प्लांट से बुधवार की सुबह से बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप है. डीवीसी के इस आइस प्लांट से वर्तमान में 382 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था.

बता दें कि बोकारो थर्मल प्लांट से बंगलादेश से लेकर दिल्ली, यूपी,  झारखण्ड, पंजाब, बिहार, बंगाल सहित और भी कई राज्यों में विद्धुत आपूर्ति की जाती है. थर्मल पावर में आई इस तकनीकी दिक्कत से बंगलादेश सहित इन राज्यों में भी विद्धुत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है.

डीवीसी सूत्रों के अनुसार यूनिट के बॉयलर में ट्यूब लिकेज हो जाने के कारण प्लांट से बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गई. विशेषज्ञों की टीम यूनिट का बॉयलर का खोलने के लिए प्रयासरत है. हालांकि बॉयलर गर्म रहने के कारण 24 घंटे के बाद ही ट्यूब लिकेज का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा. सोमवार तक प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है.

बताया जाता है कि ट्यूब लिकेज पहले ही हो गयी थी. लेकिन स्थानीय प्रबंधन मुख्यालय प्रबंधन को बगैर सूचना दिए ट्यूब लिकेज में ही पावर प्लांट का संचालन कर रहा था. इसके कारण बॉयलर में तीन स्थान पर ट्यूब लिकेज हो गया.

रिपोर्टः मनोज कुमार

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...