रांची के कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

रांची:  आरडीएसएस योजना के तहत बिजली संरचना को सुदृढ़ करने के कार्यों के चलते शुक्रवार को रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत शक्ति उपकेंद्र हरमू के न्यू हरमू फीडर में हरमू हाउसिंग कॉलोनी और स्टेट फूड कॉरपोरेशन के पास एलटी लाइन का कार्य किया जाएगा। इस कारण यहां सुबह 11:30 से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

इसके अलावा, विद्युत शक्ति उपकेंद्र पुंदाग के दीपाटोली फीडर में भी आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में भी सुबह 11:30 से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

विद्युत शक्ति उपकेंद्र अशोक नगर के अरगोड़ा फीडर के अमलतास और अशोक नगर रोड नंबर 4 में भी मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते यहां सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं की सहायता के लिए विभिन्न क्षेत्रों के पावर हाउस के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • अशोक नगर पावर सब-स्टेशन: 9430344770
  • पुंदाग पावर सब-स्टेशन: 9430344710
  • हरमू पावर सब-स्टेशन: 9534743064
  • चडरी पावर सब-स्टेशन: 8987430195
  • पॉलीटेक्निक उपकेंद्र: 9709291527
  • सदर पावर सब-स्टेशन: 9771858920

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...