इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार पर चली गोली, बाल-बाल बचे

लौरिया (पश्चिम चंपारण) : प्रखंड के बगही चौक पर मंगलवार को सायं सात बजे इलेक्ट्रिक दुकानदार पर गोली चली जिसमे दुकानदार बाल-बाल बच गए। इस संबंध में दुकानदार मो. इमरान ने लौरिया थाना में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में इमरान ने बताया है कि मंगलवार को शाम में अपना दुकान बंद करने के पहले गल्ला मिला रहा था तब तक एक सफेद रंग के बाईक पर बैठे दो युवक आए। आगे वाला युवक हेमलेट लगाया था जबकि पीछे वाला भी अपना मुंह ढका हुआ था। पीछे बैठा आदमी मुझसे पुछा कि क्या आपके पास हीटर का 24 नम्बर रोड है तो मैं बोला कि है तो वह बोला निकालिए।

दुकानदार ने कहा कि मैं रड निकालने के लिए दुकान में बढ़ा तो वह गोली चला दिया। मैं अपने काउंटर के पास दुबक गया। तबतक वे दोनों रामनगर के तरफ भाग गए। उसके बाद मैं चिल्लाया तो अगल-बगल के लोग दौड़े आए, मैंने थाना में भी फोन किया। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब अहमद उर्फ गोलु भी पहुंचे और मुझसे सभी लोग पूछताछ किए।आवेदक में बताया कि मुझसे किसी से दुश्मनी नहीं है। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की पुष्टी अभी नहीं हो रही है। घटना की जांच की जा रही है।

राजू कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

CM पद छोड़ने के बाद भी ‘Z’ प्लस सुरक्षा के घेर...

पटना : नीतीश कुमार के जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री...

पूर्व मंत्री Alamgir Alam को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका,नहीं मिली...

Jharkhand: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री Alamgir Alam को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। आलमगीर आलम की याचिका अब सर्वोच्च न्यायालय...

बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा तेज, खाली 11...

पटना : बिहार में इन दिनों राजनीतिक 'खेलों' का पारा चढ़ा हुआ है। राज्यसभा का चुनाव खत्म हुआ तो राजनीतिक पार्टियां बिहार विधान परिषद...

BCCL में नौकरी को लेकर हुआ बवाल, JMS का उपवास सत्याग्रह;...

Jharkhand: BCCL के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग और व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को धनबाद...

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img