अज्ञात अपराधियों ने हार्डवेयर व्यापारी पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे दुकानदार

छपरा : छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा मांझी रोड में शिवांगी ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकानदार के संचालक शेखर सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है। इस घटना में शेखर सिंह बाल बाल बचे है। घटना की सूचना के बाद एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार व एकमा एसडीपीओ राजकुमार जांच के लिए पहुंचे है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

Goal 4 22Scope News

बाइक पर सवार 2 लोग आए थे और उन्होंने फायरिंग की – दुकान के स्टाफ राजेश

दुकान के स्टाफ राजेश कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार दो लोग आए थे और उन्होंने फायरिंग की। दो बार फायरिंग की बात राजेश कुमार ने कही है जिसमें एक बात मिसफायर हो गया जबकि दूसरी बार गोली चली है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है व मामले की जांच जारी है। घटना की सूचना के बाद से स्थानीय लोग बड़ी संख्या में हार्डवेयर व्यापारी की दुकान पर पहुंचे है। आपको यह भी बता दें कि आज से करीब छह माह पहले भी इसी दुकान पर अपराधियों ने फायरिंग की थी जिसमें शेखर सिंह के भाई शंभू सिंह बाल-बाल बचे थे।

यह भी पढ़े : चुन्नीलाल राम हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने ही शिक्षक प्रेमी संग रची थी हत्या की साजिश

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...

Dr Megha Rani World Record: दुनिया की सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन...

Dr Megha Rani World Record Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने हिंदी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेघा रानी से उनके...