सम्राट का बड़ा ऐलान, कहा- अब मनचलों की खैर नहीं! स्कूल-कॉलेज के बाहर होगी पिंक पुलिस फोर्स

पटना : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार यानी 25 नवंबर को गृह विभाग का पदभार संभाला। उसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। सम्राट ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के बाहर पिंक पुलिसिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत जो बच्चियों स्कूल कॉलेज जा रही हैं, उन्हें किसी भी रोमियो या मनचलों के द्वारा परेशान न किया जाए। बेटियों की सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनाती की जाएगी।

भू-माफिया, बालू माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई – सम्राट चौधरी

इसके साथ ही गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भू-माफिया और बालू माफियाओं की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम करेंगे उनके साथ बिहार की पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

सम्राट ने की गृह विभाग की समीक्षा

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग की समीक्षा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। गौरतलब है कि बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता गृह मंत्री बना है। हमेशा से गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहा। लेकिन इस बार ये विभाग बीजेपी के खाते में गई और पार्टी के उभरते हुए नेता सम्राट को बिहार का गृह मंत्री बनाया गया।

यह भी देखें :

बिहार में भी UP की तरह अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी – सम्राट

सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद ही सियासी कॉरिडोर में चर्चा है कि बिहार में भी उत्तर प्रदेश की तरह अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। सियासी गलियारे में ‘बुलडोजर’ की भी चर्चा होने लगी है। जाहिर है कि यूपी में बीजेपी की सरकार के शासन में अपराधियों और अवैध ढांचों पर बुलडोजर की कार्रवाई ने सुर्खियां बटोरी हैं। अब जब बिहार में भी बीजेपी के पास ये ‘पावर’ आ गया है तो यहां भी इस तरह की चर्चाओं को बल मिल रहा है। सम्राट ने गृह मंत्रालय संभालने के बाद ही साफ कर दिया था कि बिहार में सुशासन की सरकार है और यहां से अपराधियों को बाहर जाना ही होगा। पिछली सरकार में भी सम्राट डिप्टी सीएम थे, दोबारा डिप्टी सीएम बने हैं।

यह भी पढ़े : गृह मंत्रालय संभालते ही एक्‍शन में सम्राट, कहा- सोशल मीडिया पर किया ‘कांड’ तो जाएंगे…

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...