गृह मंत्रालय संभालते ही एक्‍शन में सम्राट, कहा- सोशल मीडिया पर किया ‘कांड’ तो जाएंगे…

पटना : बिहार सरकार के नए गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा रूपरेखा स्पष्ट कर दिया है। सम्राट ने गृह विभाग की कमान संभालने के तुरंत बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि राज्य में अपराध, माफिया नेटवर्क और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन की स्थापना की है और नई सरकार उसे और सख्ती के साथ आगे बढ़ाएगी। वहीं सम्राट ने सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया है। वहीं सम्राट ने कहा कि सड़क पर स्कूल-कॉलेज के बाहर रोमियो बनने वालों की भी खैर नहीं है।

सम्राट ने कहा- नीतीश के सुशासन को बढ़ाएंगे आगे

इसके बाद प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के निर्देश पर उन्होंने गृह मंत्री का प्रभार संभाला है। वह उनके सुशासन के काम को आगे बढ़ाएंगे। लॉ एंड आर्डर को और बेहतर किया जाएगा। साइबर अपराध पर नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी। जेल की विशेष निगरानी होगी। जेल में मोबाइल कैसे पहुंचता है, इसकी समीक्षा की जाएगी। बिना डॉक्टर की अनुमति के जेल में किसी को भी खाना ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर की भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर किसी को भी गाली देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जमीन, बालू और शराब माफिया को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। स्पीडी ट्रायल भी बढ़ाया जाएगा। संपत्ति जब्ती के लिए 400 से अधिक अपराधियों को चिन्हित किया गया है। सरकार ने न्‍यायालय में आवेदन दिया है। दो की सहमत‍ि मिल गई है। उनकी संपत्‍ति जब्‍त की जाएगी।

यह भी देखें :

वर्तमान व पूर्व DGP के साथ सम्राट कर रहे मंत्रणा

इससे पूर्व सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री का कामकाज संभाला। इसके बाद गृह मंत्री ने पूर्व डीजीपी के साथ पुलिसिंग के मुद्दे पर मंत्रणा की। इनमें पूर्व डीजीपी नीलमणि, डीएन गौतम और केएस द्विवेदी शामिल रहे। इस दौरान वर्तमान डीजीपी विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, सचिव प्रणव कुमार, डीजी आलोक राज, डीजी शोभा अहोटकर और अपर पुलिस महानिदेशक केके सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व गृह मंत्री को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-1 की बटालियन ने ‘गार्ड आफ ऑनर’ दिया।

Samrat Chaudhary 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री मंगल पांडे ने चौथी बार संभाला पदभार, PM-CM को दिया धन्यवाद

अंशु झा की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...