Anti Naxal अभियान के तहत 72 घंटे से मुठभेड़ जारी, डेढ़ करोड़ का इनामी सहित 26 नक्सली ढेर

बस्तर: केंद्र की सरकार राज्य की सरकारों के साथ मिल कर नक्सल उन्मूलन अभियान को जोर शोर से चला रही है। नक्सल उन्मूलन अभियान छत्तीसगढ़ में बहुत ही प्रभावी है और लगातार नक्सलियों का सफाया किया जा रहा है। हालांकि सरकार नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने का भी अभियान चला रही है जिसके तहत सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आर्थिक मदद की जा रही है।

नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में बीते करीब 72 घंटे से सुरक्षाबलों का मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की संयुक्त सीमा पर स्थित माड़ क्षेत्र में हो रही है। एक जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने बीते 72 घंटे के ऑपरेशन में करीब 26 नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि इस ऑपरेशन में सेना के एक जवान के शहीद होने और एक के घायल होने की भी सूचना है। इसके साथ ही मुठभेड़ के दौरान सेना ने मोस्ट वांटेड डेढ़ करोड़ रुपये का इनामी नक्सल संगठन का महासचिव वसावा राजू के मारे जाने की भी खबर मिल रही है।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – Sudha Milk होगा 2 से 3 रूपये महंगा, COMFED ने जारी किया आदेश

जानकारी मिल रही है कि सुरक्षाबलों की एंटी नक्सली अभियान अभी जारी है और बस्तर के जंगलों में अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जवानों को नक्सलियों के कई ठिकानों पर दस्तावेज और हथियार मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, माड़ क्षेत्र में लंबे समय से नक्सलियों की एक बड़ी बैठक हो रही थी, जिसे जवानों ने घेर कर यह ऑपरेशन शुरू किया। यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब बिहार में भी ‘Light, कैमरा, एक्शन…’, फिल्म निर्माता फिल्म शूटिंग के लिए कर रहे हैं रुख…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates