पेशरार (लोहरदगा) : झारखण्ड के लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड अंतर्गत सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शनिवार की शाम जिले के अति नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में हुई है. बताया जा रहा है दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई है. फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है नक्सलियों ने घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस के द्वारा नक्सलियों की धड़पकड़ में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, हालांकि सर्च अभियान अभी भी जारी है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस के वरीय अधिकारी को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में जुटे हुए है. माओवादी के हार्डकोर नक्सली रविंद्र गंझू की भी इस दस्ते में होने की संभावना है. जिसके बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली हैं. लेकिन हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
रिपोर्ट : दानिश
नक्सलियों के बिछाये गए प्रेशर बम विस्फोट में कोबरा जवान घायल, जारी है हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन


