पावरकट के मुद्दे पर उर्जा सचिव के मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स

RANCHI: राजधानी रांची समेत राज्य के कई अन्य जिलों में

chamber 1 22Scope News
पावरकट के मुद्दे पर उर्जा सचिव के मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि

जारी पावरकट की समस्या से हो रही परेशानियों के

निराकरण के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री

के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल उर्जा सचिव अविनाश कुमार से मिला.

बिजली की वर्तमान स्थिति पर कडी आपत्ति जताते हुए

प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों और नागरिकों को होनेवाली

समस्या के बारे में बताया . चैंबर की ओर से कहा गया कि

पावरकट का शेड्यूल बनाकर स्टेकहोल्डर्स और

नागरिकों के बीच साझा किया जाय. बैठक के दौरान चैंबर द्वारा राज्य के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के औद्योगिक लोड की जानकारी दी गई. यह दिखाया गया कि औद्योगिक लोड बहुत कम है जिसे सुचारू रूप से चला पाना मुश्किल काम नहीं है.

जेबीवीएनएल का बकाया वसूला जाए: चैंबर

प्रतिनिधिमण्डल ने यह भी कहा कि सरकारी उपक्रमों पर जेबीवीएनएल का जितना पैसा बकाया है, उसे त्वरित कार्रवाई करते हुए वसूला जाए. सरकारी उपक्रमों का भुगतान नहीं होने का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है. यह भी सुझाया गया कि कम से कम राज्य के बडे़ शहरों में बिजली वितरण की जिम्मेवारी प्रोफशनल प्लेयर को हैंडओवर किया जाय. क्योंकि ज क़्वालिटी और क़्वांटिटी बिजली दे पाना जेबीवीएनएल के लिए संभव नहीं है.


उर्जा सचिव ने दिया आश्वासन


उर्जा सचिव ने प्रतिनिधिमण्डल की सभी बातों पर सहमति जताते हुए कहा कि सेलेक्टिव बेसिस पर बिजली वितरण में प्रोफेशनल्स को लाने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बिजली का एक शेडयूल बनाकर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ही आम नागरिकों के बीच साझा करने का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष किशोर मंत्री के अलावा उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, उर्जा उप समिति चेयरमेन बिनोद तुलस्यान और सदस्य अजय भंडारी शामिल थे.

रिपोर्ट: पल्लवी

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...